राकेश टिकैत पर यूपी भाजपा का पलटवार, योगी बैठ्या है, बक्कल तार दिया करे…. ट्वीट पर मचा बवाल

Summary :

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले 9 महीने से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर जारी है।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले 9 महीने से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर जारी है। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने लखनऊ को घेरने का ऐलान किया है। टिकैत ने कहा जिस तरह दिल्ली सील है ठीक वैसे ही लखनऊ के सारे रास्ते किसान सील कर देंगे।
इस ऐलान के उत्तर प्रदेश भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक कार्टून शेयर किया है, जिस पर अब बवाल शुरू हो गया है। दरअसल, कार्टून में दाईं तरफ राकेश टिकैत जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति को दिखाया गया है जिसके कंधे पर ‘किसान आंदोलन’ का भार है।

वही दूसरी ओर एक ‘बाहुबली’ नाम का शख्स है, जो कह रहा है, ‘सुना लखनऊ जा रहे तम…किमे पंगा न लिए भाई..योगी बैठ्या है बक्कर तार दिया करे और पोस्टर भी लगवा दिया करे।’ इस ट्वीट से हालांकि ट्विटर यूजर्स ज्यादा खुश नहीं है।
कुछ लोगों ने कहा है कि कार्टून में जैसा दिखाया है, भाजपा की किसानों के प्रति वही मानसिकता है, तो किसी ने इसे किसानों का अपमान बताया है। बात दें कि अगले 2022 में प्रदेश में विधानसभा होने है इसी के मद्देनजर किसान उत्तर प्रदेश में अपना आंदोलन तेज करना चाहते हैं।  

Desk Team