उप्र : देवरिया जिले की सदर कोतवाली के सरकारी आवास में बुधवार की शाम एक महिला पुलिस कर्मी का शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की है। महिला पुलिस कर्मी का नाम जुलेखा खातून (22) है और वो मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली थी।
जुलेखा की तैनाती वर्तमान में बनकटा थाने में थी, लेकिन वो 22 सितम्बर से छुट्टी पर थी। 2016 में महिला आरक्षी यूपी पुलिस में भर्ती हुई थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा ने कहा कि आज शाम कुछ पुलिस कर्मियों को महिला कांस्टेबल का शव पंखे से लटके होने की सूचना मिली जिसके बाद शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया,जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। घटना की सूचना महिला आरक्षी के परिजनों को दे दी गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



