यूपी में कुछ दिनों में नगर निकाय के चुनाव होने है। दिवाली के बाद मेरठ समेत वेस्ट यूपी का सिलसिला काफी ज्यादा तेज होने वाला है। सत्ताधारी भाजपा में कई दूसरे नेताओं का प्रवेश होगा तो दूसरी तरफ सपा, बसपा के कुनबे में भी कुछ लोगों के शामिल होने की चर्चा हो रही है।भाजपा ने सभी नगर निकायों में वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाकर संकेत कर दिए है। दिवाली के बाद अब टिकट की दौड़ में लोग इधर से उधर होंगे।
निकायों में भी वरिष्ठ नेताओं को बनाया गया प्रभारी
बता दे कि कि भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्री को तो मेरठ नगर निगम का प्रभारी, या सह प्रभारी बनाया है। इसी तरह अन्य निकायों में भी वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाया गया है। जिला सहकारी बैंक के चैयरमेन मनिंदरपाल सिंह को शाहजहांपुर नगर पंचायत, भाजपा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेन्द्र अग्रवाल को किठौर नगर पंचायत, क्षेत्रीय प्रवक्ता गजेन्द्र शर्मा को सिवालखास नगर पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी कुसैड़ी को परीक्षितगढ़ नगर पंचायत का प्रभारी बनाया गया है।
जीनते वाले संभावित प्रत्याशियों को टटोलने का काम
भाजपा के सभी बड़े नेता नगर निकायों के स्टडी करने में जुट गए है।जीनते वाले संभावित प्रत्याशियों को टटोलने का काम किया जा रहा है। दीपावली बाद दल-बदल का सिलसिला भी शुरू होगा। इसी तरह से बसपा में पूर्व विधायक इमरान मसूद के शामिल होने के अब तेजी से गतिविधि तेज होगी।


Download Android App
Download iOS App



