इस समय यूपी विधानसभा (UP Assembly) सत्र जारी है।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों को 11 फरवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन का निमंत्रण दिया। बता दें एनडीए के विधायकों ने जय श्रीराम के नारे के साथ उनका समर्थन किया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के विधायक भगवान राम बुलाएंगे तब अयोध्या जाएंगे। सरकार या विधानसभा अध्यक्ष के बुलाने पर अयोध्या नहीं जाएंगे।
- CM Yogi ने विधायकों को दिया अयोध्या दर्शन का निमंत्रण
- सदन में अयोध्या जाने के सवाल पर Ayodhya ने दिया जवाब
- जब श्रीराम बुलाएंगे तब जाएंगे- Akhilesh
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव रखा
आपको बता दें संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अयोध्या में नवनिर्मित हवाई अड्डे का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की जगह महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव रखा। एनडीए के सभी विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि प्रस्ताव के विरोध में एक भी मत नहीं मिला।
प्रस्ताव का जुबानी भी विरोध नहीं किया
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जो सदस्य एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर करने के विरोध में हैं, वह हाथ उठाएं। सपा, रालोद, कांग्रेस और बसपा के विधायकों में से किसी ने भी हाथ खड़ा नहीं किया। उन्होंने प्रस्ताव का जुबानी भी विरोध नहीं किया। विपक्ष की खामोशी देखकर सत्ता पक्ष के विधायक और महाना हंसी नहीं रोक सके। इस पर विपक्ष के विधायकों ने कहा कि अब नहीं फंसेंगे।


Download Android App
Download iOS App





