उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्हाटसऐप के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आपको बतादें कि मुख्यमंत्री योगी को मिली धमकी वाला यह मैसेज पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाटसऐप नंबर पर हस्पतिवार मध्यरात्रि के बाद लगभग साढे 12 बजे आया था जिसके कुछ ही मिनट बाद राजधानी के गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाटसऐप नंबर पर धमकी का मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया और एक समुदाय विशेष के लिए योगी को खतरा बताया।
अधिकारी ने बताया कि धमकी आने के कुछ ही मिनट में राजधानी के गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी । पुलिस मामले की जांच कर पता लगाएगी कि यह कोई साजिश है या फिर किसी की शरारतपूर्ण हरकत। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से धमकी भरा मैसेज किया गया, वह पुलिस के पास है और वह उस नंबर के कॉल डिटेल खंगाल रही है।
अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार मध्यरात्रि के बाद लगभग साढे 12 बजे मैसेज आया, जिसके बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी और कुछ ही मिनट में गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा ।


Download Android App
Download iOS App



