UP: करप्शन के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा एक्शन। बलिया, बाराबंकी, सीतापुर, वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बीते दिन जहां बलिया में ट्रकों से वसूली रैकेट चलाने के आरोप में एसपी, एएसपी, सीओ और दरोगा सहित पूरी पुलिस चौकी के कई अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया। वहीं, सीतापुर में एसपी ने भ्रष्टाचार के मामले में तगड़ी कार्रवाई करते हुए कमलापुर थाने के SHO समेत दो दर्जन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
वाराणसी में चौकी इंचार्ज गिरफ्तार
इसके अलावा वाराणसी में लूट कांड में पकड़े गए चौकी इंचार्ज सूर्यप्रकाश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज के साथ उसके दो साथी भी पकड़े गए है। सब- इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश पांडेय को लाखों रुपये की लूट के मामले में शामिल पाया गया है। वह वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत नदेसर चौकी में बतौर इंचार्ज तैनात था। उसने अपने साथियों संग 22 जून 2024 को रामनगर क्षेत्र के भीटी के पास एक बस को रोककर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए पिस्टल दिखाकर व्यापारी से वर्कर्स से 42 लाख रुपये लूट लिए थे।
एआरटीओ ऑफिस में रेड
इसी तरह फतेहपुर जिले के एआरटीओ दफ्तर में डीएम द्वारा अचानक छापेमारी की गई, जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। काफी समय से ऑफिस में दलालों और बाहरी व्यक्तियों के काम करने की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी के दौरान एआरटीओ ऑफिस के बाहर बैठे दलाल अपनी दुकानें बंद करके फरार हो गए।
सीतापुर में एसपी का एक्शन
सीतापुर एसपी ने भ्रष्टाचार के मामले में तगड़ी कार्रवाई करते हुए कमलापुर थाने के SHO समेत दो दर्जन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे के लोगों में हड़कंप का माहौल हो गया है। अधिकारियों से लेकर आम लोगों तक में उसकी चर्चा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



