कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये रविवार को हरदीपक निषाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या मामले में दोषी पाये जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव होना है।
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये हरदीपक निषाद की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।’
वहीं, समाजवादी पार्टी ने शनिवार को इस सीट से मनोज कुमार प्रजापति को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। लोकसभा चुनाव में मिलकर लड़ने वाली सपा और बसपा विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे खिलाफ मैदान में होंगी। बसपा ने हमीरपुर सीट से नौशाद अली को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
हमीरपुर उपचुनाव के लिये 23 सितंबर को मतदान होगा और 27 सितंबर को मतगणना होगी। चार सितंबर नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है और पांच सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात सितंबर नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि है।


Download Android App
Download iOS App



