गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बकरीद पर इलाके में पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाने की मांग की है। विधायक ने इसके पीछे एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस लागू होने, कूड़ा निस्तारण की जगह नहीं होने और महामारी फैलने की वजह बताई है। विधायक ने DM गाजियाबाद को पत्र भी लिखा है।
नंदकिशोर गुर्जर ने पत्र में कहा, ‘लोनी क्षेत्र एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस के तहत आता है। इस आधार पर लोनी इलाके में जानवरों के कटान, मीट की दुकान, कट्टीघरों का संचालन और हड्डी एकत्र करना प्रतिबंधित है। लोनी नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए कोई जगह उपलब्ध नहीं कराए जाने की वजह से ये इलाका पहले से कूड़े के ढेर का सामना कर रहा है। ऐसे में ईद में कोई व्यक्ति चोरी-छिपे किसी तरह से पशु कटान करता है तो अवशेषों के निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं होने से इलाका महामारी की चपेट में आ सकता है। जिसे लेकर लोगों की चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं।’
विधायक ने मांग करते हुए कहा, ‘लोनी में ईद पर जानवरों का कटान न हो।’ उन्होंने DM से मांग करते हुए कहा है कि आने वाले पवित्र श्रावण महीने और बरसात के मद्देनजर कूड़ा निस्तारण के लिए आबादी से दूर जमीन चिन्हित करने के लिए नगर पालिका को निर्देशित करें। ताकि, लोनी इलाके में शांति-सद्भाव बनी रहे और लोग अपने त्योहारों को स्वच्छता-पवित्रता के साथ मना सकें।’


Download Android App
Download iOS App



