यूपी चुनावः कांग्रेस ने 9वीं लिस्ट जारी की, CM योगी के खिलाफ इस प्रत्याशी को दिया टिकट

Summary :

पार्टी ने इस सूची में 33 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जिनमें 15 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने छठे और सातवें चरण के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बाच आज पहले चरण के लिए 58 सीटों पर मतदान  चल रहा है। सभी राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहा रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने यूपी में अपने उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने यह 33 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 
छठे और सातवें चरण के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा
पार्टी ने इस सूची में 33 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जिनमें 15 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने छठे और सातवें चरण के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चेतना पांडेय को चुनाव मैदान में उतारा है।
इन नामों पर मोहर 

गोरखपुर ग्रामीण सीट से देवेंद्र निषाद को टिकट दिया गया है। वाराणसी कैंट से राजेश मिश्रा को टिकट दिया गया है। वाराणसी नॉर्थ गुलराना तबस्सुम को पार्टी ने टिकट दिया है जबकि वाराणसी साउथ से मुदिता कपूर को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। अतरौलिया से रमेश दुबे को टिकट दिया गया है। बलिया नगर से कांग्रेस ने ओमप्रकाश तिवारी को टिकट दिया है। मछलीशहर से मालादेवी सोनकर को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। जौनपुर से फैजल तबरेज हसन, मल्हानी से पुष्पा शुक्ला, जाफराबाद से लक्ष्मी नागर और केराकत से राजेश गौतम को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने मुगलसराय से छब्बू पटेल को टिकट दिया है।
पश्चिमी यूपी की 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी है
दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। पश्चिमी यूपी की 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी है और दोपहर 1 बजे तक कुल 35 फीसदी मतदान हुआ है। औसतन सबसे ज्यादा 41.16 फीसदी मतदान शामली में हुआ है, जबकि सबसे कम 30.53 फीसदी मतदान गौतमबुद्धनगर में हुआ है। मतदान के बीच, कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने के मामले भी सामने आए हैं, जिसके कारण मतदाताओं को वोटिंग के लिए इंतजार करना पड़ा है।

Desk Team