उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच बीकेयू (भारतीय किसान यूनियन) के नेता राकेश टिकैत ने बयान दिया है कि, बीजेपी-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) हिंदू बनाम मुस्लिम को मुद्दा बनाकर सीटें बढ़ाना चाहती है। बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को दावा किया कि बीजेपी-आरएसएस की एक आंतरिक रिपोर्ट यह है जोकि इन्हें ये बताती है कि, यूपी में कुल 140 सीटें आ रही हैं। अब ये चुनाव को हिंदू बनाम मुस्लिम बनाकर अपनी कुछ सीटें बढ़ाने में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश चुनाव में 140 से 165 के बीच में सीटों पर ही जीत मिलेगी, यह इनकी अपनी रिपोर्ट है।
संघ बना रही है सीएम योगी पर दवाब : टिकैत
टिकैत ने कहा कि अब बीजेपी यही कोशिश है कि सत्ता हाथ से नहीं जानी चाहिए। यूपी के लोग इनसे नाराज हैं। वह इस बार बीजेपी को वोट नहीं दे रहे हैं, लेकिन ये गड़बड़ी करने में लगे हुए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुनाव को हिंदू मुस्लिम करने के लिए संघ ने दबाव बनाया हुआ है। इसलिए गड़बड़ी की कोशिश में लगे हुए हैं कि बस सत्ता नहीं जानी चाहिए ।दरअसल पश्चिमी यूपी में 17 फीसदी जाटों और गुर्जरों की आबादी चार फीसदी की है। एक साल तक किसान आंदोलन के बाद से जाट वोटर बीजेपी से नाराज बताए जाते रहे हैं। हालांकि बीजेपी ने जाटों और किसानों को अपने पक्ष में करने के लिए कई कोशिशें भी की हैं।
प्रदेश में सुबह सात बजे से जारी है मतदान
उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक मतदान 7.93 फीसदी हुआ । वहीं बुलंदशहर की सात विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.62 फीसदी मतदान हुआ। हापुड़ में 22.8 फीसदी, बागपत में 22 फीसदी, अलीगढ़ में 17 फीसदी मतदान रहा।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। इसके बाद 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को कराया जाएगा, जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी।


Download Android App
Download iOS App



