उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जारी बैठक के बीच बीजपी को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने पार्टी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक वह पार्टी में चल रहे फैसलों से नाराज चल रहे थे। मौर्या इससे पहले बीएसपी सरकार में मंत्री भी रहे थे और फिर मायावती को छोड़कर सपा में आए थे। वह वर्ष 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे। मौर्या की बेटी बीजेपी से सांसद है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर किया स्वागत
सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा#बाइसमेंबाइसिकल pic.twitter.com/BPvSK3GEDQ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 11, 2022
स्वामी प्रसाद मौर्या के सपा में शामिल होने के बाद सपा प्रमुख ने ट्वीट किया और कहा कि, ‘सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।’ सूत्रों के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्या के कई करीबी सपा में शामिल हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



