उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदल दिया है।अब यह स्टेशन अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार की ओर से इसे स्वीकृति मिल गई है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा ट्वीट के जरिए कहा गया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया है।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम “अयोध्या कैन्ट” करने का निर्णय लिया है। @spgoyal@sanjaychapps1@74_alok pic.twitter.com/P8qg4Gc2P3
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 23, 2021
अयोध्यावासियों के निवेदन को स्वीकार कर, #फैजाबाद_रेलवे_स्टेशन का नाम बदल कर #अयोध्या_कैंट करने के लिए मा• प्रधानमंत्री श्री @narendramodi , मा• गृहमंत्री श्री @AmitShah , मा• रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw व मा• मुख्यमंत्री पूज्य महंत श्री @myogiadityanath का हृदय से आभार। https://t.co/krDYsiLSUV
— Lallu Singh (@LalluSinghBJP) October 23, 2021
आपको बता दें की बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने सीएम योगी को फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का प्रस्ताव दिया था। दरअसल शनिवार को वाराणसी पहुंचे लखनऊ के डीआरएम ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैजाबाद स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होगा। अयोध्या, अयोध्या कैंट और रामघाट स्टेशनों को विकसित भी किया जाएगा। डीआरएम का कहना है कि इससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी। डीआरएम ने बताया कि रेलवे की ओर से अयोध्या के स्टेशनों को कुछ इस तरह विकसित करने की योजना बन रही है कि स्टेशन से ही श्रदालुओं को अयोध्या के धार्मिक महत्व का एहसास हो सके।
आपको बता दें कि वाराणसी के मंडुवाडीह और इससे सटे चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला जा चुका है। मंडुवाडीह को बनारस और मुगलसराय स्टेशन को अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाता है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद यहां के भी कई स्टेशनों का नाम बदला गया है। इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।
इन स्टेशनों का बदला है नाम:
तब अब
वाराणसी का मंडुवाडीह स्टेश बनारस स्टेशन
चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
इलाहाबाद जंक्शन प्रयागराज जंक्शन
इलाहाबाद सिटी स्टेशन प्रयागराज रामबाग
इलाहाबाद छिवकी प्रयागराज छिवकी
प्रयागराज घाट प्रयागराज संगम


Download Android App
Download iOS App



