यूपी गृह विभाग ने पंजाब सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग को पत्र लिखकर कहा कि लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को राज्य के लखीमपुर खीरी का दौरा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के विरोध प्रदर्शन में हिंसा हुई, जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गए।
मुख्यमंत्री के एक प्रवक्ता ने कहा कि यूपी के गृह सचिव ने पंजाब के निदेशक, नागरिक उड्डयन को लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को उतारने की अनुमति मांगने वाले उनके पत्र के जवाब में अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
यूपी के अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को अनुमति देना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों से मिलने की योजना बनाई थी।


Download Android App
Download iOS App



