केएल राहुल टी-20 कप्तान बनने लायक नहीं: अजय जडेजा

Summary :

आईपीएल के 14 वें सीजन में केएल राहुल की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है। पंजाब ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार झेली है।

आईपीएल के 14 वें सीजन में केएल राहुल की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है। पंजाब ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार झेली है। अब कल का मुकाबला हाथ से निकल जाने के बाद टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बहुत कम दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने आईपीएल में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे केएल राहुल की कप्तानी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने विराट कोहली के भारतीय टीम की टी-20 कप्तानी छोड़ने के बाद भी राहुल को कुछ क्रिकेट पंडितों ने कप्तानी सौंपने की सलाह दी थी। 
अपनी हालिया बातचीत में अजय ने कहा, अगर आप केएल राहुल को देखेंगे तो वह दो साल इस टीम के कप्तान हैं, लेकिन मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि वह एक लीडर हैं। यह टीम जब भी अच्छे या बुरे फेस से गुजरी तो हमने कभी भी उनके तरफ नहीं देखा। पंजाब की टीम जो आज मैदान पर उतरी है, जो टीम में बदलाव हुए हैं वो आपको क्या लगता है कि केएल राहुल ने किए हैं?
उन्होंने कहा, टीम का कप्तान अपने विचारों के कारण बनता है, क्योंकि उसे एक लीडर बनना होता है। मैंने केएल राहुल में ऐसी कोई क्वालिटी नहीं देखी है, क्योंकि वो बहुत प्यार से बात करता है। अगर कभी वे कप्तान बनते हैं तो वे लंबे समय तक उस पद पर बने रहेंगे, क्योंकि जो इंसान किसी भी स्थिति में खुद को ढाल सकते हैं वे लंबे समय तक रुक सकते हैं।
दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा मैं उनको निजी तौर पर नहीं जानता हूं और आप उनका दूसरा रूप देखते होंगे, लेकिन आमतौर पर वह जब ग्राउंड पर रहते हैं तो धोनी की तरह ही काफी शांत रहते है। कुछ अच्छी चीजें भी जरूर हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आपको एक लीडर बनना पड़ेगा। लोग आपके फैसले पर डिबेट करेंगे। वह यह क्यों कर रहे है और क्या?यह उनके साथ कभी नहीं हुआ है यहां तक की एक आईपीएल टीम के तौर पर भी नहीं, क्योंकि उन्होंने खुद पर कोई जिम्मेदारी नहीं ली है, दूसरों को टीम चलाने की अनुमति दी है।
बताते चले, केएल राहुल की अगुआई में पंजाब किंग्स ने 25 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 11 मैच में जीत और 14 में हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं पंजाब ने अब तक इस सीजन में 13 मैच में में से सिर्फ 5 में जीत दर्ज की है। मालूम हो पंजाब किंग्स पिछले सीजन भी टीम अंतिम चार में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। 

Desk Team