उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच अगस्त में विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होगा। सत्र में में शामिल होने वाले सभी विधायकों के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य होने की संभावना है। इस साल फरवरी में आयोजित बजट सत्र के दौरान सत्र में शामिल होने वाले विधायकों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया था। बजट सत्र चार मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
मानसून सत्र अगस्त के पहले सप्ताह में बुलाए जाने की संभावना है। राज्य विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा,”यूपी विधानसभा का मानसून सत्र कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित किया जाएगा और पिछले सत्र के दौरान लागू किए गए सभी उपाय लागू होंगे। सभी विधायकों के लिए टीकाकरण अनिवार्य करने का निर्णय /एमएलसी की घोषणा राज्य सरकार द्वारा सत्र का कार्यक्रम तय होने के बाद की जाएगी।”
उन्होंने कहा, “स्थापित प्रथा के अनुसार सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी और उस बैठक में विधायकों के टीकाकरण के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।” दीक्षित ने आगे कहा, “विधानसभा सचिवालय विधायकों द्वारा लिए गए कोरोना वैक्सीन के बारे में डेटा एकत्र करेगा और मेरी जानकारी के अनुसार उनमें से अधिकांश ने कम से कम एक बार डोज लिया है। बजट सत्र के दौरान, विधानसभा सचिवालय द्वारा विशेष शिविर लगाए गए थे। विधायकों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा।”


Download Android App
Download iOS App



