देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी ने लोगों के चिंता का विषय बना हुआ है। मुद्दे पर सियासत भी गर्म है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि भारत में ईंधन की कीमतों में वृद्धि के पीछे मुख्य कारणों में से एक यह है कि हमें 80 प्रतिशत तेल का आयात करना पड़ता है।
पेट्रोलियम मंत्री के इस बयान पर CPI-M नेता सीताराम येचुरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने को लेकर जो बातें बताई हैं वे सब पुरानी बातें हैं। जब दुनिया में तेल का दाम इससे कई गुना ज़्यादा था तब देश में दाम कई गुना कम थे। वे दाम बढ़ने का असली कारण नहीं बता रहे हैं।
कांग्रेस ने लोगों को भ्रमित करने वाले दिए बयान, फिर खुद चुपके-चुपके लगा रहे हैं वैक्सीन : नड्डा
CPI-M नेता ने आगे कहा कि ईंधनों की कीमतों में होती बढ़ोतरी का असली कारण है केंद्र अपना एक्साइज ड्यूटी बढ़ाता गया है। इसकी पूरी राशि केंद्र सरकार को जाती है। वे देश की जनता को लूटकर पैसे कमा रहे हैं। महंगाई का कारण ये है। एक्साइज ड्यूटी को जल्द वापस लिया जाए।
दरअसल, पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत में ईंधन की कीमतों में वृद्धि के पीछे मुख्य कारणों में से एक यह है कि हमें 80 प्रतिशत तेल का आयात करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि मौजूदा ईंधन की कीमतें लोगों के लिए समस्या हैं, लेकिन केंद्र या राज्य सरकार एक साल में टीकों पर 35,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये हैं। ऐसे कठिन समय में, हम कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने के लिए पैसे बचा रहे हैं।