उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 16 मार्च को मुरादाबाद और रामपुर के दौरे पर है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।मुरादाबाद में सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड की बतौर मुख्य अतिथि सलामी लेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
- CM आज मुरादाबाद व रामपुर में करोड़ों की देंगे सौगात
- पासिंग आउट परेड में लेंगे भाग
- 513 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे
साथ ही 513 करोड़ रुपये की करीब 112 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुरादाबाद के बाद सीएम रामपुर के लिए रवाना होंगे। रामपुर में मुख्यमंत्री फिजिकल कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वो विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
CM के मुरादाबाद और रामपुर दौरे की तैयारी पूरी
बता दें रामपुर में वह दोपहर 2:35 बजे तक रहेंगे। इसके बाद रामपुर पुलिस लाइन से हेलीकाॅप्टर से 2:50 बजे मूंढापांडे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रशासन ने सीएम के मुरादाबाद और रामपुर दौरे की तैयारी पूरी कर ली है।


Download Android App
Download iOS App




