UP News: उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद गुरुवार को कानपुर में अपनी पत्नी के साथ एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। निषाद समुदाय के इस कार्यक्रम में संजय निषाद की पत्नी मालती निषाद भी मौजूद थी। इसी बीच मंच पर माल्यार्पण के दौरान मालती निषाद की तबीयत बिगड़ गई और वह मंच पर बेहोश होकर गिर पड़ी। उनके मंच पर गिरते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। मालती निषाद ने सीने में दर्द की शिकायत की इसके बाद आनन फानन में कानपुर के कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया।
डॉक्टर ने तबीयत से जुड़ी दी जानकारी
कानपुर के कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉक्टर और सीनियर हार्ट सर्जन राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि, संजय निषाद की पत्नी के सभी टेस्ट करा लिए गए हैं। सभी टेस्ट हार्ट से संबंधित हैं और उसमें उन्हें नॉन स्पेसफिक चेस्ट पेन है। शुगर लेवल बढ़ा हुआ है।
डॉक्टर राकेश वर्मा ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने और अटैक के सिमटम देखने पर ये पता चला है कि गर्मी और उमस भी इस तबीयत खराब होने का कारण हो सकती है। डॉक्टर राकेश के मुताबिक उमस लगातार बढ़ रही है और ऐसे में कई बार इस तरह से तबीयत बिगड़ जाती है। हालांकि मंत्री की पत्नी की सभी जांच कर ली गई हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



