World News: स्लोवाकिया ट्रेन और बस के बीच टक्कर होने से हुआ दर्दनाक हादसा। स्लोवाकिया के अधिकारियों ने बताया कि, चेक राजधानी प्राग से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट जा रही एक ट्रेन दक्षिणी स्लोवाकिया में एक बस से टकरा गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए है।
Highlights:
- स्लोवाकिया में ट्रेन और बस के बीच हुई भिड़त, 4 की मौत
- घटना के दौरान ट्रेन में 100 लोग थे सवार, 5 लोग घायल
- दुर्घटना पर राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने जताया शोक
इस हादसे के दौरान यूरोसिटी ट्रेन में 100 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस और स्लोवाक रेलवे कंपनी ZSSK ने कहा। स्लोवाकिया की बचाव सेवा द्वारा मौत होने वालों की और घायलों की पुष्टि की गई है, और ZSSK ने कहा कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है और ट्रेन में सवार चार लोग घायल हुए है। हादसे की वीडियो फुटेज से पता चलता है कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई थी और रेलवे अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा को बुडापेस्ट से जोड़ने वाला प्रमुख रेल ट्रैक अगली सूचना तक बंद कर दिया गया। ZSSK ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में फंसे 100 से अधिक यात्रियों को बसों द्वारा हंगरी की सीमा पर स्टुरोवो शहर ले जाया जा रहा था। घायलों को आसपास के कस्बों और शहरों के अस्पतालों में ले जाया गया क्योंकि रात भर भारी बारिश के बाद कुछ हिस्सों में बाढ़ आ जाने के कारण गुरुवार को स्थानीय अस्पतालों को बंद कर दिया गया था।
राष्ट्रपति ने जताया शोक
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने दुख जताते हुए कहा, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और डॉक्टरों और बचाव टीमों को उनके काम के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं कामना करता हूं कि भविष्य में ऐसी आपदाओं से स्लोवाकिया बच जाए।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



