यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आयोजित लिखित परीक्षा में पेपर लीक मामले शामिल आरोपियों को सीएम योगी ने खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन लोगों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वो ना घर के रहेंगे ना घाट के।ऐसे तत्वों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई भविष्य के लिए नजीर के रूप में याद रखी जाएगी।
- पेपर लीक पर पहली बार बोलें सीएम योगी
- ऐसा सबक सिखाया जाएगा, ना घर के रहेंगे न घाट के’- CM Yogi
- CM Yogi ने दिया 1782 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
अगर युवाओं के साथ अन्याय होता है तो यह राष्ट्रीय पाप- CM Yogi
आपको बता दें मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लिए करीब 1800 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को यहां लोकभवन में नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए यह कहा। सीएम योगी ने कहा, ”अगर युवाओं के साथ अन्याय होता है तो यह राष्ट्रीय पाप है।पहले दिन से ही हमने तय किया है कि युवाओं के जीवन और भविष्य के साथ जो कोई भी खिलवाड़ करेगा हम उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन तत्वों से सख्ती से निपटेंगे।
CM योगी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना राष्ट्रीय पाप है और इसमें लिप्त लोगों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वे ना घर के रहेंगे न घाट के ऐसे तत्वों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई भविष्य के लिए नजीर के रूप में याद रखी जाएगी.’’ मुख्यमंत्री ने अलग-अलग विभागों में चयनित युवाओं को प्रदेश की सेवाओं में आने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृष्टि ‘डबल इंजन’ सरकार का मिशन भी है।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हर नौजवान को उसका अधिकार प्राप्त होने को सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है, उसी का परिणाम है कि पिछले 7 साल में 6 लाख से अधिक युवाओं को अब तक प्रदेश के शासकीय विभागों में नौकरियां प्रदान की गई हैं।
10 लाख करोड़ का निवेश देगा 34 लाख युवाओं को रोजगार
सीएम योगी ने कहा कि ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ के दौरान मिले निवेशों से प्रदेश के 34 लाख नौजवानों को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने नव चयनित अभ्यर्थियों से गरीबों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के साथ जवाबदेही व जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App






