UP : आंदोलनरत TET अभ्यर्थियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, मायावती ने की निंदा

Summary :

बीएसपी प्रमुख मायावती ने यूपीटीईटी के अभ्यर्थियों पर लखनऊ में पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार से आंदोलनरत अभ्यर्थियों की जायज मांगों पर विचार कर कोई ठोस फैसला करने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के अभ्यर्थियों पर लखनऊ में शुक्रवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना की निंदा करते हुए बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सरकार से आंदोलनरत अभ्यर्थियों की जायज मांगों पर विचार कर कोई ठोस फैसला करने की मांग की है।
मायावती ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती के पुराने व लंबित मामलों को लेकर राजधानी लखनऊ में कल रात शान्तिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने वाले सैंकड़ो युवाओं का पुलिस लाठीचार्ज करके घायल करना अति-दु:खद व निन्दनीय है। सरकार इनकी जायज मांगों पर तुरन्त सहानुभूतिपूर्वक विचार करे, बीएसपी की यह मांग है।’


उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद शिक्षकों की सालों से लंबित भर्तियों को बहाल करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का समूह लखनऊ में शुक्रवार देर शाम केंडिल मार्च निकाल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने इन पर लाठीचार्ज कर इन्हें धरनास्थल छोड़ने के लिए विवश कर दिया।

Desk Team