समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता व सांसद आजम खान को पुलिस ने नोटिस जारी कर सुरक्षाकर्मियों को साथ न लेकर चलने पर कारण बताने को कहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने आजम खान को नोटिस जारी किया है।
जारी किए गए नोटिस में डॉ. शर्मा ने पूछा है, “आप अपने साथ सुरक्षाकर्मी लेकर क्यों नहीं चल रहे हैं? इस नोटिस में पुलिस की तरफ से यह सलाह दी गई है कि आप राजकीय सुरक्षा, जो आपको प्रदान की गई है, उसे लेकर लेकर चलें। राजकीय सुरक्षा को साथ लेकर भ्रमण करने का कष्ट करें, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो सके।”
गौरतलब है कि आजम खान को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। बीते एक माह से वह अपने सुरक्षाकर्मियों को भ्रमण के दौरान कहीं लेकर नहीं गए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आजम खान को भू-माफिया घोषित किए जाने के बाद से उनके खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उन पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप है।


Download Android App
Download iOS App



