उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज पांच जनवरी को कोरोना वैक्सीन लगाने का ड्राई रन शुरू हो चूका है। सीएम योगी आदित्यनाथ ड्राई रन को लेकर बेहद गंभीर हैं। कोई खामी न मिले इसलिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है ताकि अगर कोई गलती हो तो उसे ठीक कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद है।
केंद्र सरकार ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीनेशन ड्राई रन की तैयारियों का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस वैक्सीन के ड्राई रन के दौरान जो भी फीडबैक सामने आएगा, उसे कोरोना वायरस टीकाकरण की गाइडलाइन में शामिल किया जाएगा।
राजधानी लखनऊ में इन स्थानों पर पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, सहारा, मेदांता, लोकबंधु, रामसागर मिश्र-बीकेटी, एरा मेडिकल कॉलेज के अलावा काकोरी, माल, मलिहाबाद, इंदिरानगर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन होगा। सभी जिलों में ड्राई रन मुख्य रूप से पांच चरणों में है। पहले चरण में वैक्सीन लगवाने वाले का आइडेंटिफिकेशन, उसके बाद उसके लिए वैक्सिन की वायल लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मी को देना फिर वैक्सीन लगवाने वाले की आईडी लॉग इन करना और उसके बाद उन्हें वैक्सीन लगाना।
वैक्सीनेशन के बाद वैक्सीन लगवाने वाले को एक वैक्सीनेशन कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड में जिस दिन वैक्सीनेशन हुआ, उस दिन का विवरण और अगले 28वें दिन लगने वाली दूसरी डोज़ की तारीख अंकित होगी। वैक्सीनेशन के बाद प्रत्येक व्यक्ति को 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



