2021 के नए साल में श्रद्धालुओं के लिए सामने बड़ी खुशी की खबर, दरअसल अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर के अस्थाई मंदिर में विराजमान राम लला की आरती में अब भक्तजन भी शामिल हो सकेंगे। शाम को होने वाली शयन आरती में शामिल होने के लिए अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पास जारी करेगा। राम मंदिर के ट्रस्ट ने कोरोना वायरस को देखते हुए 30 दर्शनार्थियों को रोज आरती में शामिल होने की इजाजत दे दी है। अयोध्या के इतिहास में यह पहली बार होगा जब राम भक्त आरती में शामिल हो सकेंगे।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला की शाम को होने वाली आरती में श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए पास जारी करेगा। फिलहाल कोरोना काल में 30 पास प्रतिदिन जारी किए जाएंगे, यह पास पहले आओ पहले पाओ के तहत श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। रामलला की आरती में शाम 6 बजे श्रद्धालुओं को राम जन्मभूमि के प्रवेश द्वार रंगमहल बैरियर पर पहुंचना होगा जहां से उन्हें राम जन्मभूमि में आरती के लिए प्रशासन के शर्तों का पालन करते हुए जाना होगा। श्रद्धालुओं को रामलला के परिसर में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाने की मनाही होगी। किसी भी तरीके का शुल्क राम भक्तों को इस पास के लिए नहीं देना होगा।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले ही राम जन्मभूमि परिसर में जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए हैं। इन इंतजामों में सबसे प्रमुख रुप से श्रद्धालुओं को छाव-पानी और बंदरों से बचने के उपाय हैं। अब संतो के आह्वान पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को रामलला के आरती में शामिल होने का अवसर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,375 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 1,03,56,845 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



