उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीआई ( रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) ने फैसला लिया है कि वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी लेकिन सभी सीटों पर भाजपा का समर्थन करेगी। आरपीआई प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में चुनाव नहीं लड़ेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र
आरपीआई प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी इसके बजाय हर सीट पर भाजपा का समर्थन करेगी। अठावले ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए लगभग चार से पांच सीटों की मांग की थी, लेकिन यह मुद्दा नहीं बन सका जिसके बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।
वर्ष 2014 से है एनडीए का हिस्सा
अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी 2014 से एनडीए का हिस्सा रही है। नरेंद्र मोदी बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का सम्मान करते हैं। वह संविधान को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



