सीएम योगी पीछले कई समय से यूपी में अपराध को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। सीएम ने पुलिस को सीधे निर्देश दिए है कि वो बिना किसी भय के अपराधियों पर लगाम कसें। इसी कड़ी में यूपी की एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है।
एसटीएफ ने एक लाख 25 हजार के इनामी को किया ढेर
बता दें यूपी एसटीएफ ने कौशांबी में एक मुठभेड़ में एक लाख 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुफरान को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुफरान हत्या और डकैती के मामलों में वाटेंड था। इसलिए एसटीएफ उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी।
गोली लगने गुफरान की अस्पताल में मौत
जानकारी के मुताबिक कौशांबी में सुबह करीब 5 बजे मुठभेड़ हुई जिसमें गुफरान को गोली लगी। गोली लगने से घायल गुफरान को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी धर्मेश कुमार ने बताया पूरा मामला
वहीं इस मामले को लेकर यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि समदा के पास पुलिस ने गुफरान को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें गुफरान घायल हो गया, बाद में उसने दम तोड़ दिया। गुफरान के पास से एक .32 बोर पिस्टल, 9 एमएम कार्बाइन और बाइक बरामद की गई है।
गुफरान के खिलाफ 13 से अधिक मामले दर्ज
बती दे गुफरान के खिलाफ प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में 13 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसलिए पुलिस उसे लंबे समय से ढूंढ रही थी। गुफरान पर प्रयागराज और सुल्तानपुर पुलिस ने 1,25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं एसपी कौशांबी ब्रिजेश श्रीवास्तव का कहना है कि कौशांबी के मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मो. गुफरान नाम का अपराधी मारा गया है। उस पर 1,25,000 रुपये का इनाम था।
यूपी एसटीएफ ने कौशांबी में वांटेड गुफरान को किया ढेर, 16 से ज्यादा मामले थे दर्ज
Summary :
सीएम योगी पीछले कई समय से यूपी में अपराध को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। सीएम ने पुलिस को सीधे निर्देश दिए है कि वो बिना किसी भय के अपराधियों पर लगाम कसें। इसी कड़ी में यूपी की एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है।


Download Android App
Download iOS App



