उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स ) ने लंका क्षेत्र के रोहित नगर में नकली कोविड-19 की वैक्सीन और टेस्टिंग किट की निर्माण इकाई का पता लगाया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को मौके पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली टीके व जांच किट बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कई नकली सामान किया बरामद : एसटीएफ अधिकारी
गिरफ्तार लोगों की पहचान राकेश थवानी, संदीप शर्मा, लक्ष्य जावा, शमशेर और अरुणेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। एसटीएफ के एक प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने कई डिब्बों में पैक किए गए परीक्षण किट के साथ नकली कोविशील्ड और जाइकोव-डी की शीशियों को बरामद किया। उन्होंने बड़ी संख्या में पैकिंग मशीन, खाली शीशी और स्वाब स्टिक भी बरामद किया।
विभिन्न राज्यों में जाती थी नकली वैक्सीन
अधिकारी ने बताया कि, पूछताछ के दौरान राकेश ने कबूल किया कि वह और उसके सहयोगी नकली वैक्सीन और टेस्टिंग किट बनाने में शामिल थे। इन सामानों की आपूर्ति लक्ष्य को की जाती थी जो आगे अपने नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न राज्यों में खेप की आपूर्ति करता था।


Download Android App
Download iOS App



