UP Weather Today: यूपी वाले रहे सावधान, बारिश के साथ गरजेगी बिजली, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Summary :

UP Weather Today: पूरे देश में मानसून करवट ले रहा है। दिल्ली-मुंबई से लेकर जम्मू तक में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटे के भीतर मौसम के बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली और पीलीभीत जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। UP Weather Today: 17 जिलों में बाढ का अलर्ट इसके अलावा, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, हरदोई, सीतापुर,…

UP Weather Today: पूरे देश में मानसून करवट ले रहा है। दिल्ली-मुंबई से लेकर जम्मू तक में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटे के भीतर मौसम के बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली और पीलीभीत जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

UP Weather Today: 17 जिलों में बाढ का अलर्ट

इसके अलावा, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, हरदोई, सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, रामपुर, बदायूं, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों में अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में भी बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, कानपुर नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, गोंडा, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, उन्नाव, प्रयागराज और वाराणसी बाढ़ से प्रभावित हैं। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण इन 17 जिलों में हालात गंभीर हो गए हैं।

UP Weather Today
UP Weather Today

UP Rain Alert: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में रहकर बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोई भी नागरिक बाढ़ से परेशान न हो, सभी प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और पशुओं के लिए भी समुचित व्यवस्था की जाए।

CM Yogi
CM Yogi

बुधवार को 1,904 खाद्यान्न पैकेट और 11,350 लंच पैकेट वितरित किए गए हैं ताकि प्रभावित लोगों को समय पर मदद मिल सके। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस संकट की घड़ी में सक्रिय रूप से राहत कार्यों में भाग लें और लोगों की हर जरूरत का ख्याल रखें।

Heavy Rainfall Alert in UP: 2.45 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, प्रदेश की 37 तहसीलें और 688 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 2,45,980 लोग और 30,030 मवेशी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं। बाढ़ से करीब 27,061 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। राहत कार्यों में 548 नाव और मोटरबोट लगाई गई हैं, जिनकी मदद से राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam 28 August: दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Neha Singh