संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा प्रारंभिक (प्री) परीक्षा,2019 के नतीजे घोषित कर दिये। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है।
दो जून को हुई प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे यूपीएससी की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
सरकार ने बयान में कहा है कि परीक्षा के नियमों के मुताबिक इन सभी अभ्यर्थियों (प्रारंभिक परीक्षा के चरण को पार करने वालों) को मुख्य परीक्षा के लिए एक विस्तृत आवेदन फार्म भरना होगा, जो आयोग की वेबसाइट पर एक अगस्त से 16 अगस्त शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम के साथ ई-प्रवेश पत्र परीक्षा के आयोजन से 3-4 हफ्ते पूर्व आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। इसके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



