उत्तर प्रदेश : रायबरेली में कोरोना के 33 नए मामलें आए सामने, कुछ जमाती भी शामिल

Summary :

देश कोरोना वायरस का प्रकोप लगातर बढ़ता जा रहा है. वही उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज (मंगलवार) 33 और नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए।

देश कोरोना वायरस का प्रकोप लगातर बढ़ता जा रहा है। वही उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज (मंगलवार) 33 और नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इसके बाद यहां के प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसमें कुछ तबलीगी जमात से भी जुड़े हैं। प्रशासन उन्हें क्वारंटाइन सेंटर यानी पालू इंस्टीट्यूट से कोविड-19 हॉस्पिटल ले जाने में जुट गया है।
इस जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 35 हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीआ) अभिषेक गोयल ने बताया, रायबरेली में आज (मंगलवार) 33 लोग कोरोना पॉजटिव पाए गए हैं। इन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराने की तैयारी की जा रही है।
अभी ये पालू इंस्टीट्यूट में हैं। लखनऊ से आई रिपोर्ट में 33 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से कुछ लोग जमात से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन कितने यह अभी बता पाना मुश्किल है। जिले में सोमवार से कोरोना को ढीला पड़ते देख बंदिशों को कम कर थोड़ी छूट दी गई थी। मगर मंगलवार की रिपोर्टो ने आला अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं।

Desk Team