उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शनिवार सुबह बरेली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों को मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया, “गोंडा जिले के कार सवार पांच लोग केदारनाथ दर्शन करने जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर बरेली मोड़ के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।”
त्रिपाठी ने बताया, “इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों की पहचान दुर्गेश (36), नीरज (35), विकास (28) और उमेश (30) के रूप में हुई है।” उन्होंने बताया कि घायल प्रकाश को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



