कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच सड़क हादसे दिन-प्रतिदिन हो रहे है। वैश्विक महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जब से शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक कम से कम 162 मजदूरों की अलग-अलग सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। इस बीच उत्तर प्रदेश में इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से पिकअप वाहन पर सवार छह सब्जी विक्रेताओं की मृत्यु हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुये मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किये जाने के निर्देश भी दिए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पक्के बाग के पास मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि के करीब यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुये सड़क के दूसरी ओर आ गया और विपरीत दिशा से जा रहे कटहल लदे पिकअप वाहन पर पलट गया। इस हादसे में पिकअप पर सवार छह सब्जी विक्रेताओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल एक विक्रेता को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली में शराब की निजी दुकानों को शुक्रवार से खोलने की दी जा सकती है अनुमति
सूत्रों ने बताया कि मरने वाले और घायल सभी सब्जी बेचने वाले बकेवर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ लिया है। उसके चालक और मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



