उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थोड़े ही दिन पहले एक पालतू पिटबुल ने अपनी ही मालकिन को काट लिया था। जिसके बाद लोगों में पिटबुल को लेकर खौफ पैदा हो गया था। लेकिन अबकी बार पिटबुल ने नहीं, बल्कि आवारा कुत्ते ने 6 लोगों को अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के तुरंत बाद लोगों ने कुत्ते को हटाने के लिए नगर निगम से संपर्क किया।लेकिन अभी तक नगर निगम ने कोई एक्शन नहीं लिया है, और लोगों में खौफ पैदा हो गया है। लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे है।
आपको बता दें कि इस इलाके में बहुत ज्यादा आवारा कुत्ते घूमते रहते है। इन कुत्तों की वजह से रास्ते पर भी लोगों का चलना मुश्किल हो गया है, लोगों में डर रहता है कि कही अचानक कुत्ते उनपर हमला न कर दें। लोगों का कहना है कि चाहे कोई पैदल हो किसी वाहन पर सभी को कुत्तों से डर रहता है। पता नहीं चलता कि कौन कुत्तों का शिकार हो जाता है। इससे पहले एक आवारा कुत्ते ने 9 साल के बच्चे को कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया। दिन- प्रतिदिन कुत्तों के काटने की घटना बढ़ती जा रही है। कई बार तो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।
नगर निगम की टीम ने अब तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है। जो की बिल्कुल भी सही बात नहीं है,उस आवारा कुत्ते की वजह से लोग अभी भी अपने घर से निकलने में डर रहे है।नगर निगम के पशु अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि कुत्ते को लेकर हमे एक शिकायत मिली है। सोमवार को हमारी टीम एल्डेको उद्यान इलाके में जाएगी और वहां घूम रहे सभी आवारा कुत्तों ले आएगी।


Download Android App
Download iOS App



