उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगरमें रतनपुरी थाना क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव में अज्ञात लोगों ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने यहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार की है।पुलिस क्षेत्राधिकारी (बुढाना) विनय गौतम ने सोमवार को बताया कि बाबासाहेब आंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को नई प्रतिमा से बदला जाएगा और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
उन्होंने यह भी कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।इस दौरान आक्रोशित लोगों ने धरना दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, हालांकि अधिकारियों के क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदले जाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



