Uttar Pradesh: CM योगी ने विपक्षी एकता पर किया जुबानी हमला, SP और कांग्रेस पर साधा निशाना

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी एकता पर बड़ा जुबानी हमला बोला। नोएडा में पर्थला फ्लाइओवर के उद्घाटन के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि सपा का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस को 2004 मे अपने आप से समर्थन दिया.इनके साथ चिपको आंदोलन है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी एकता पर बड़ा जुबानी हमला बोला। नोएडा में पर्थला फ्लाइओवर के उद्घाटन के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि सपा का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस को 2004 मे अपने आप से समर्थन दिया.इनके साथ चिपको आंदोलन है। कांग्रेस में 2004 में इन्होंने जबरदस्ती समर्थन दिया था इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। 
विपक्षी एकता के संदर्भ में सीएम योगी ने कहा कि आज के समय में जब भारत, दुनिया में एक नई पहचान बना रहा हो ऐसे वक्त में यह विकास की यात्रा नहीं रुकनी चाहिए। कांग्रेस के साथ आए विपक्षी दल, जेपी और लोहिया का नाम भले लेती हो लेकिन वह कुछ न कुछ षड़यंत्र रच रहे हैं। 
अंत में हम जेवर में फर्स्ट फेज का कार्य पूरा कर देंगे
आपको बता दें कि आपातकाल का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया। 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा गया। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर जनपद ने विगत 6 वर्षों में एक नई पहचान दी है। जेवर एयरपोर्ट बन रहा है, इस वर्ष के अंत में हम जेवर में फर्स्ट फेज का कार्य पूरा कर देंगे। आज यहां पर विभिन्न प्रकार की योजनाए  आ रही है। 
देश वासियों को मोदी पर भरोसा है- योगी
सीएम ने कहा- जेवर एयरपोर्ट के जिन किसानों ने जमीन दी उनका धन्यवाद। मैंने यहां के किसानों को कहा था कि अगर आप यहां पर जेवर एयरपोर्ट चाहते हैं तो अपनी रजिस्ट्री यहां के जनप्रतिनिधियों के साथ लखनऊ सीएम आवास पर आइए और उन्होंने ऐसा किया भी। सीएम ने कहा कि जो लोग विकास के विरोधी है वो आपके कन्धों पर बंदूक रखकर विकास को रोक रहे हैं. CM ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।देश वासियों को मोदी पर भरोसा है। 

Desk Team