Uttar Pradesh: प्रयागराज में BJP नेता पर के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार पर फेकें बम, CCTV वीडियो आया सामने

Summary :

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर बमबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है।बीजेपी की महिला नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के बेटे पर बम से जानलेवा हमला किया गया है।हमलावरों ने महिला नेता के बेटे की गाड़ी पर दो बार बम फेकें हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर बमबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है।बीजेपी की महिला नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के बेटे पर बम से जानलेवा हमला किया गया है।हमलावरों ने महिला नेता के बेटे की गाड़ी पर दो बार बम फेकें हैं। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,जिसमें दो बाइक सवार कार पर बम फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं।इस हमले में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। 
 घटना का जो वीडियो सामने आया है
आपको बता दें कि प्रयागराज के झूसी इलाके की आवास विकास कॉलोनी की है।  जहां बीजेपी महिला नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के बेटे पर बम से हमला किया गया है। बमबाजी की घटना के समय उनका बेटा और दोस्त गाड़ी में ही बैठे थे। गनीमत ये रही कि इस हमले में उन्हें कोई चोट नहीं आई है।इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें कार एक घर के बाहर खड़ी हुई दिखाई दे रही थी, तभी सामने की ओर से दो बाइक सवार आते हैं कार पर एक के बाद एक दो बम फेंकते हुए भाग जाते हैं। 
पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई
दरअसल, आरोप है कि कौशांबी में तैनात कांस्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से महिला नेत्री के बेटे विधान का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। कांस्टेबल और उसके बेटे ने बीजेपी नेत्री के घर जाकर माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद जान से मारने की नियत से कार पर बम बाजी की गई है। बीजेपी नेत्री ने इस मामले में झूसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच में जुट गई है। 

Desk Team