उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानभवन के पास मंगलवार को आत्मदाह करने वाली महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस उपायुक्त सोमेन बर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया, ”महिला की बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी । इस सिलसिले में महाराजगंज के आलोक प्रसाद को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।”
गौरतलब है कि विधानभवन के नजदीक एक 35 साल की महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली थी, मगर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला पर चादर आदि डालकर आग बुझायी और उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था।महिला की बुधवार रात मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



