डेमोक्रेटिक पार्टी से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कोरोना वायरस से निपटने में ‘‘नाकाम’’ रहने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की और कहा कि अमेरिका के इतिहास में ट्रंप का प्रशासन ‘‘सर्वाधिक नाकाम’’ रहा है। हैरिस ने कहा कि लाखों लोग ट्रंप की नाकामी का खमियाजा भुगत रहे हैं। अमेरिका को एक नए राष्ट्रपति की जरूरत है जो ‘‘विज्ञान को अपनाए, जो तथ्यों और सच्चाई के हिसाब से काम करे, जो अमेरिकी अवाम से सच बोले और जिसके पास कोई योजना हो।’’
हैरिस ने बुधवार को एमएसएनबीसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के पास परीक्षण और उपचार के लिए और टीकों के लिए एक राष्ट्रीय योजना है और यह निशुल्क होगी। हैरिस ने कहा,‘‘ हमारे देश के इतिहास में यह राष्ट्रपति और उनका प्रशासन सबसे ज्यादा नाकाम है।
आप जरा अतीत में जाइए और देखिए कि उन्हें क्या पता था, चलिए 28 जनवरी से शुरुआत करते हैं, जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को बताया गया कि यह बीमारी जानलेवा है, यह बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है, यह सामान्य सर्दी जुकाम से पांच गुना ज्यादा जानलेवा है, लेकिन उन्होंने यह जानकारी छुपाई, उन्होंने यह जानकारी अमेरिका की जनता के साथ साझा नहीं की।’’


Download Android App
Download iOS App



