उत्तर प्रदेश : लगातार हो रही बारिश और नेपाल से आए सैलाब से सरयू में उफान

Summary :

देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है,लेकिन उत्तर प्रदेश में बारिश कोहराम बनाकर बरस रही है। यूपी के तराई क्षेत्र 48 घंटो तक लगातार बारिश हुई है। इसके साथ ही नेपाल से आए सैलाब से सरयू भी उफान पर है।

देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में बारिश कोहराम बनाकर बरस रही है। यूपी के तराई क्षेत्र  48 घंटो तक लगातार बारिश हुई है। इसके साथ ही नेपाल से आए सैलाब से सरयू  भी उफान पर है। बहराइच की नानपारा तहसील के 30 गांव में बाढ़ के पानी से घिर गए है। घरों के अंदर तक पानी घुस जाने की वजह से लोग छतों पर रुके हुए है। लोगों का सारा जीवन अस्त- व्यस्त  हो गया है।   
कई लोगों का जीवन संकट में 
बता दें कि बारिश की वजह से लोगों के घर का हाल इतना ज्यादा बुरा है कि लोग अपने घर में खाना तक नहीं बना सकते है, इसलिए लोग भूखे पेट प्रशासन  से उम्मीद लगाए हुए है। सबसे ज्यादा छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से लोग चिंता में है। प्रभावित गांवों तक मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से सात नावें लगाई गई है। साथ ही प्रधानों को भोजन का प्रबंध करने के निर्देश दिए है।  
 तहसील  मुख्यालय से संकट काट गया
बताया जा रहा है कि नानपारातहसील में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। देर रत अचानक जल के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए, बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट का दिया गया है। लोगों के घरों में 36 घंटो  से पानी भरा हुआ है। कई गांवों का तहसील  मुख्यालय से संकट काट गया है। इन गांवों तक पहुंचने के लिए प्रशासन की ओर से नावों का इंतजाम किया गया है।हालांकि पानी का बहाव काफी ज्यादा तेज होने की वजह से राहत व बचाव के कार्य में देरी हो रही है। नेवादा पूरेकस्बाती के ग्राम प्रधान बुद्धि लाल वर्मा ने बताया कि गांव में पानी आ गया है। 

Desk Team