उत्तर प्रदेश में कई दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। बता दें मौसम विभाग जहां एक ओर बारिश के दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जता रहा है। वहीं कई जिलों में बीते दिनों हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लोगों की मौत हुई है। भारी बारिश के दौरान जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत पांच की मौत हो गई।
सीएम योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक -संवेदना व्यक्त की
सूत्रों के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के अलग-अलग क्षेत्रो में आकाशीय बिजली गिरने से एक पांच साल के मासूम और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के समय मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था, जबकि बिजली की चपेट में आईं तीन महिलाएं उस समय गांव से बाहर बकरियां चरा रही थीं।अब इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक -संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया. इसके साथ ही दिवंगतों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये राहत राशि वितरण करने का निर्देश दिया।
आकाशीय बिजली के चपेट मे आकर झुलस गए
बताया जा रहा है कि रविवार को तकरीबन तीन बजे के बाद हल्की बारिश के दौरान यह घटना हुई है. जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के छपरा दलराज गांव का निवासी मिथलेश कुमार रविवार को शाम चार बजे बाकखास गांव के पास गंडक नदी में अपने तीन साथी बीरू जायसवाल, राहुल और जटा के साथ स्नान कर रहा था।इसी बीच मिथलेश के ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य साथी आकाशीय बिजली के चपेट मे आकर झुलस गए, जिनका तमकुहीराज सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
बिजली के कारण तीनों महिलाएं झुलसकर चीखने-चिल्लाने लगीं
इसी तरह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव के खास टोला की निवासी मंजू, सुभावती और हदीशुन एक साथ गांव के बाहर बकरियां चराने गई थीं।दोपहर तीन बजे के बाद हुई बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं एक साथ घर की ओर भागने लगीं।तभी तेज आवाज के साथ गिरी बिजली के कारण तीनों महिलाएं झुलसकर चीखने-चिल्लाने लगीं।तीनों महिलाओं को ग्रामीणों की मदद से कोटवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषत कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



