Uttar Pradesh: अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Summary :

मेरठ की घटना से डरे पति ने की प्रेमी की हत्या

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अवैध संबंध के चलते पति वीरपाल ने अपनी पत्नी जमुना देवी के प्रेमी कौशिन्द्र की हत्या कर दी। पुलिस ने 48 घंटे में मामला सुलझाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में मृतक को बाइक पर बैठाते हुए देखा गया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीते दिनों हुए सौरभ हत्याकांड काफी सुर्खियों में है। सौरभ जैसे अंजाम के डर से अमरोहा में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके प्रेमी की हत्या कर दी।अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि 30 मार्च को थाना हसनपुर में एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान कौशिन्द्र के रूप में हुई थी। परिवार के लोगों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। थाना हसनपुर की टीम और एसओजी टीम ने 48 घंटे में घटना का खुलासा किया है। मामले में वीरपाल और जमुना देवी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पति-पत्नी हैं। वीरपाल के साले राजीव ने पूछताछ में बताया कि कौशिन्द्र का जमुना से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी जब वीरपाल को हुई, तो उसने पत्नी को उससे मिलने से मना किया। उधर, कौशिन्द्र जमुना देवी को बार-बार परेशान करता था और संबंध बनाने के लिए विवश करता था।

पति-पत्नी ने मिलकर योजना बनाई और 30 मार्च को फोन करके कौशिन्द्र को अपने घर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तीन-चार घंटे शव को अपने घर में रखा। जब अंधेरा हो गया, तो अपने साले राजीव को बुलाकर उसके शव को बाइक पर बैठाकर रोड किनारे फेंका गया।

Uttar Pradesh: प्रेम का चढ़ा परवान, पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग रचाई शादी

पुलिस के हाथ सीसीटीवी मिला है, जिसमें मृतक को बाइक पर बैठाते हुए देखा जा सकता है। महिला भी उसे बैठाने में मदद कर रही है। सभी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ के क्रम में पता चला कि कौशिन्द्र बार-बार उससे मिलने को कहता था। मना करने पर इन लोगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। कौशिन्द्र का पिछले दो साल से जमुना देवी के साथ संबंध था।

पुलिस के हाथ सीसीटीवी मिला है, जिसमें मृतक को बाइक पर बैठाते हुए देखा जा सकता है। महिला भी उसे बैठाने में मदद कर रही है। सभी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ के क्रम में पता चला कि कौशिन्द्र बार-बार उससे मिलने को कहता था। मना करने पर इन लोगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.