उत्तर प्रदेश : रायबरेली की घटना पर बोलीं मायावती, कहा- दबंगों ने दलितों को मार-मार कर अधमरा किया

Summary :

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के दौरान सियासी बयानबाजी से पारा चढ़ा हुआ है। इसी सियासी बयानबाजी में अब बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि रायबरेली में दबंगों ने कई दलितों को मार-मार कर अधमरा कर दिया है। बसपा प्रमुख के इन आरोपों पर अब रायबरेली पुलिस ने जवाब दिया है।

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि यूपी के रायबरेली में दबंगों ने कई दलितों को मार-मार कर अधमरा कर दिया। इसी प्रकार प्रदेश में आए दिन दलितों पर अत्याचार व हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं। यह बेहद दुखद शर्मनाक और निंदनीय हैं। सरकार इनके मामले में पूरी तत्परता व गंभीरता दिखाए तथा सख्त कदम उठाए।

मायावती के इस आरोप पर रायबरेली पुलिस ने जवाब दिया है। पुलिस ने ट्विटर पर एफआरआर दर्ज करने की जानकारी देते हुए लिखा, ”12 नवंबर को थाना डीह इलाके में दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई थी। जिसमें विनोद कुमार और प्रकाश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया है।
पुलिस ने कहा की, ”वादी राजेंद्र पासी निवासी नया माजरे व थाना देह रायबरेली की लिखित तहरीर के आधार पर धारा 147, 308, 323, 504, 506 व 3(1) डी. कानून एवं मौके पर ही आदेश से संबंधित कोई समस्या नहीं है।

Desk Team