Mainpuri By-Election : मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ उनके पति और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद डिंपल यादव ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं, मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मैनपूरी की जनता का आर्शीवाद समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी का चुनाव उन परिस्थितियों में होने जा रहा जब हमारे बीच नेता जी (मुलायम सिंह यादव) नहीं हैं। नेता जी का इस क्षेत्र की जनता से सीधे-सीधे लगाव रहा है और उनकी राजनीति का पूरा संघर्ष मैनपुरी से शुरू हुआ है।
अखिलेश ने कहा कि यहां की जनता के सहयोग से वो आगे बढ़े हैं आज जब वो नहीं हैं तब मैं जनता से यही कहूंगा कि हम उनके बताए हुए रास्ते पर हम सब चलेंगे। मैनपुरी से डिंपल प्रत्याशी हैं तो मुझे पूरा भरोसा है कि यहां की जनता जैसे हमेशा साथ दी है वैसे फिर देगी और हमें ऐतिहासिक वोटों से जिताएगी।
नामांकन से पहले डिंपल यादव का ट्वीट
नामांकन करने से पहले डिंपल ने कहा कि वह मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों और मूल्यों को अपना आज का नामांकन समर्पित करती हैं। डिंपल यादव ने एक ट्वीट में कहा, “नेताजी को सादर नमन के साथ, हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं। नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा।”
नेताजी को सादर नमन के साथ, हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं।
नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा। pic.twitter.com/KgUkyp0gZN
— Dimple Yadav (@dimpleyadav) November 14, 2022
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी सीट
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा और नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना शुरू हो गया है और 17 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। मैनपुरी संसदीय सीट 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।


Download Android App
Download iOS App



