आगरा में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, नेशनल हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों पर बैन

Summary :

Uttar Pradesh: आज सुबह और मंगलवार शाम को आगरा के नवीन गल्ला मंडी की ओर से जाने से बचें। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के चलते सुबह पांच बजे से रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। Highlights कल होंगे तीसरे चरण में चुनाव लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटि पार्टियां आगरा में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां आगरा में रूट डायवर्ट आगरा लोकसभा क्षेत्र की गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड और फतेहपुर सीकरी की मंडी समिति खेरागढ़ से होंगी रवाना। सात मई की सुबह सात…

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: आज सुबह और मंगलवार शाम को आगरा के नवीन गल्ला मंडी की ओर से जाने से बचें। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के चलते सुबह पांच बजे से रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है।

Highlights

  • कल होंगे तीसरे चरण में चुनाव
  • लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटि पार्टियां
  • आगरा में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

आगरा में रूट डायवर्ट

आगरा लोकसभा क्षेत्र की गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड और फतेहपुर सीकरी की मंडी समिति खेरागढ़ से होंगी रवाना। सात मई की सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान। सबसे पहले दूर के बूथों की पार्टियों को रवाना किया जाएगा। फिर पास की पार्टियां बूथों के लिए पहुंचेंगी। बूथों में पार्टियों के पहुंचने के बाद पीठासीन अधिकारी को फोटो भेजनी होगी। यह फोटो संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। मंगलवार शाम पांच बजे से पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान के बाद ईवीएम को नवीन गल्ला मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में जमा होने तक भी यही व्यवस्था जारी रहेगी।

ये है रूट डायवर्जन

मथुरा से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन दक्षिणी बाइपास से होकर रोहता दिगनेर मार्ग से एकता और तोरा चौकी होकर रमाडा कट से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।

फिरोजाबाद से मथुरा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।

अलीगढ़ और जलेसर (एटा) की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें फिरोजाबाद व मथुरा जाना है, वह टेढी बगिया से सौ फुटा रोड से होते हुए शाहदरा चुंगी से कुबेरपुर होकर जाएंगे।

टेढ़ी बगिया चौराहे पर यातायात का अधिक दबाव होने पर अलीगढ़ से आने वाले भारी वाहनों को खंदौली चौराहे से मार्ग परिवर्तित कर मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर तथा जलेसर (एटा) से आने वाले भारी वाहनों को मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर होकर भेजा जाएगा।

फिरोजाबाद से आगरा शहर में आने वाले हल्के वाहन बजरंग पेट्रोल पंप से नुनिहाई तिराहा से एत्माद्दौला तिराहा होकर जाएंगे।

आगरा से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले हल्के वाहन रामबाग चौराहा से टेढी बगिया चौराहा से सौ फुटा मार्ग होकर जाएंगे।

सुधा नर्सरी के सामने बैरियर पर आगरा की से आने वाले मतदान ड्यूटी में लगे कर्मी, पुलिसकर्मी, मतदान अभिकर्ता व प्रत्याशी नवीन गल्ला मंडी परिसर की ओर जाने के लिए अधिकृत पास/परिचय पत्र दिखाकर प्रवेश कर सकेंगें।

झरना नाला व शाहदरा चुंगी बैरियर पर फिरोजाबाद की ओर से आने वाले मतदान ड्यूटी में लगे कर्मी,पुलिसकर्मी, या अन्य मंडी की तरफ जाने के लिए अधिकृत पास या परिषय पत्र दिखाकर ही एंट्री कर सकेंगे। डीसीपी सिटी यातायात सैयद अली अब्बास ने बताया कि साेमवार और मंगलवार को मतदान कार्य संपन्न होने तक भारी और हल्के वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। मार्ग परिवर्तन निम्न रहेगा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan