उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में उझानी कोतवाली में कम छुट्टी मिलने से नाराज सिपाही ने पहले एएसआई को गोली मार दी और फिर खुद को भी शूट कर लिया। आनन-फोनन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। एएसआई की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सिपाही खतरे से बाहर है।
सूचना मिलने पर डीएम-एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बदायूं जिले के उझानी कोतवाली में छुट्टी के मामले को लेकर सिपाही ललित ने दरोगा को गोली मार दी। इसके बाद अपने बांह में गोली मार ली। दोंनों को मिशन अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, सिपाही 10 दिन की छुट्टी मांग रहा था और दारोगा ने 3 दिन की ही छुट्टी दी थी। पुलिस विभाग में दारोगा के हाथ में केवल 3 दिन की छुट्टी देने का अधिकार है। ज्यादा छुट्टी देने के लिए सीओ, एडिशनल एसपी या एसएसपी के पास जाना पड़ता है। दारोगा की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं सिपाही खतरे से बाहर है। डीएम ने बताया कि अवकाश को लेकर कोतवाली में कहासुनी हुई थी, इसके बाद सिपाही ने पहले इंस्पेक्टर को गोली मारी, इसके बाद अपने को भी गोली मार ली। मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



