उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके में छपाक फिल्म सभी सिनेमाघरों में चलाये जाने के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर-25ए स्थित स्पाइस मॉल के सामने प्रदर्शन किया, तथा आम जनमानस को इस फिल्म को देखने के लिए जागरूक किया।
हम संघर्ष करते रहेंगे और देश की आवाज उठाते रहेंगे : प्रियंका गांधी
प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने टिकट लेकर फिल्म देखनी चाही, लेकिन पुलिस ने अंदर घुसकर सभी कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल दिया तथा फिल्म नहीं देखने दी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।


Download Android App
Download iOS App



