जेल में सजा काट रहे माफिया से नेता बने मुख़्तार अंसारी के विरुद्ध 2009 के गैंगस्टर एक्ट मामले में अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 8 अगस्त निर्धारित की। इससे पूर्व जिला न्यायाधीश-चतुर्थ (एमपी-एमएलए) दुर्गेश कुमार की अदालत ने 28 जुलाई को विशेष सुनवाई के लिए शनिवार की तारीख तय हुई थी, लेकिन न्यायाधीश दुर्गेश पांडे के ट्रांसफर की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी।
2009 में गाज़ीपुर पुलिस मुख़्तार पर तीसरी गैंगस्टर एक्ट लगा मामला दर्ज
करंडा पुलिस में दर्ज हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के मामले समेत दो मामलो में आरोपी होने के बाद साल 2009 में गाज़ीपुर पुलिस मुख़्तार पर तीसरी गैंगस्टर एक्ट लगा मामला दर्ज किया। मुख़्तार पर पहले भी दो अन्य आरोपों में दोषी सिद्ध किया जा चुका था ।
सोनू यादव के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया
इस गैंगस्टर एक्ट मामले के रिकॉर्ड के अनुसार, मोहम्मदाबाद के मीर हसन ने 2009 में परसाही के सोनू यादव के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। 2009 में करंडा थाना क्षेत्र में हुए कपिलदेव सिंह हत्याकांड में भी मुख्तार आरोपी था। इन दोनों मामलों के आधार पर करंडा पुलिस ने मुख्तार और अन्य दो आरोपियों राधे उर्फ राधेश्याम हरिजन और सोनू पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
मुख्तार फिलहाल बांदा जेल में बंद हैं।


Download Android App
Download iOS App



