Uttar Pradesh: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गोरखपुर को जोड़ने वाला गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण इसी महीने पूरा हो जाएगा। अधिकृत सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ, आगरा व दिल्ली की यात्रा सुगम हो सकेगी। इसका 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
Highlights
- यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी
- शुरू हो जाएगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
- इन शहरों से कनेक्टिविटी होगी आसान
तैयार हो गया है गोरखपुर एक्सप्रेसवे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गोरखपुर को जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का 97 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और यह इसी माह शुरू हो जाएगा। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ, आगरा व दिल्ली की यात्रा सुगम हो सकेगी।
97 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल यह लिंक एक्सप्रेसवे, गोरखपुर बाईपास (एनएच-27 ग्राम जैतपुर) के पास शुरू होकर आजमगढ़ के सालापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। 91.352 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य पर 3478 करोड़ और भूमि अधिग्रहण पर 1564 करोड़ रुपये अब तक व्यय हुए हैं।
मार्ग खुलने से कृषि, पर्यटन समेत रोजगार का होगा सृजन
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस मार्ग के खुलने से कृषि, वाणिज्य और पर्यटन क्षेत्रों में तेजी से विकास और रोजगार सृजन होगा।
औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य भी शुरू
बता दें कि इस परियोजना में चार फ्लाईओवर, सात छोटे पुल और 206 बाक्स पुलियों का निर्माण किया गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक गलियारे का भी निर्माण होगा। औद्योगिक गलियारे के लिए 1,250 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का कार्य शुरू भी हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App






