उत्तर प्रदेश के उन्नाव में यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बस में 82 यात्री सवार थे।

हादसा उन्नाव के सिरधारपुर गांव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रात में हुआ। दिल्ली से 82 यात्रियों को लेकर आ रही एक बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं। यात्रियों को लेकर बस बहराइच जा रही थी। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



