राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2021) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित राजकीय समारोह में ‘चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश’ की झलक प्रस्तुत की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निदेर्शानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी के लिए यह थीम तय की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
झांकी में प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था, आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति, इन्वेस्टर समिट, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना, प्रदेश में रोजगार का सृजन तथा कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति की झलक दिखाई जाएगी। ज्ञात हो कि कोरोना काल की विभीषिका के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह से कार्य किया गया, आपातकाल में सामान्य जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का जैसा प्रयास प्रदेश में किया गया, उसने राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश को नई पहचान दी है। गणतंत्र दिवस की झांकी में यह सभी बिंदु प्रतिबिंबित होंगे।


Download Android App
Download iOS App



